सरायपाली

सिरबोड़ा में गणतंत्र दिवस के अवसर पर, देशभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन

सरायपाली : सिरबोड़ा गांव में 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के लोगों में देशभक्ति और देशप्रेम की भावना को जागृत करना था। इस अवसर पर एक अनूठी पहल की गई, जिसमें प्रभात फेरी के दौरान घरों के सामने भारत माता के छायाचित्र की पूजा-अर्चना की गई। गांववासियों ने पुष्प, धूप और दीप अर्पित कर भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।

विद्यालय शिक्षकों और ग्रामीणों का योगदान सराहनीय

इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। इनमें प्रधान पाठक धर्मेन्द्रनाथ राणा (प्रा.शा. सिरबोड़ा), महेश साहू, हीरालाल साहू (संस्था प्रमुख, उ.प्रा.शा. सिरबोड़ा), क्षिरोद्र चौधरी, अनीता साहू, और कमलेश बारीक का नाम उल्लेखनीय है।

ग्रामीण नागरिकों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया। प्रमुख सहयोगी नागरिकों में कीर्तिवास भोई, नलसाय सिदार, अभिमन्यु नैरोजी, मदन भोई, ललित सिदार, संतलाल बारीक, बाबूलाल पटेल, उग्रेसन नायक, मान्धाता भोई, कार्तिक भोई, जयलाल बाघ, विनोद भोई, गंगाराम बुडेक, रसिक बुडेक, रसोन्द्र बुडेक, अनिरुद्ध भोई, धनीराम भोई, सीताराम, अशोक सिदार, नीलाम्बर भोई, मिनकतेन दास, उपेंद्र बेहरा, और अन्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महिलाओं और बच्चों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा

महिलाओं का भी कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। शकुंतला बुडेक, रत्ना सिदार, खिरोदिनी गिंगरा, दुशिला जगत, माधुरी बारीक, पुष्पा नायक, जयंती नायक, उषा नायक, हरिप्रिया बगर्ति, बसंती नायक, पुष्पांजलि भोई, चंचला बुडेक और अन्य महिलाओं ने भारत माता की भव्य आरती में हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण ने बांधा समां

गांव के मुख्य चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्हें ग्रामीणों ने बहुत सराहा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत, नृत्य और अन्य कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों की खुशी और उत्साह देखते ही बनता था।

यह ऐतिहासिक आयोजन गांव के सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना। ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे देशभक्ति का एक अनूठा उदाहरण बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING