

महासमुंद/सरायपाली : शासकीय हाई स्कूल लंबर में नवीन शाला भवन का शुभारंभ एवं शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया थी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत महासमुंद सभापति श्रीमती देवकी दीवान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य घसिया सिदार, केदुवां भाजपा मंडल अध्यक्ष दंडधर साव, भंवरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी, सेवानिवृत प्राचार्य गुलाब सिंह तोमर, लोहरीनडीपा सरपंच रोहित चौधरी, ग्राम पंचायत लंबर उपसरपंच अनीता चौरसिया, बड़े सजापाली प्राचार्य उग्रसेन पटेल, दुर्गा हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य जी पी पटेल आदि उपस्थित थे। नवीन शाला भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती कोसरिया द्वारा फिता काटकर किया गया। तत्पश्चात उद्घाटन समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रभारी प्राचार्य नवीन पटेल ने प्रतिवेदन का वाचन करते हुए स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई कर अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे तो कामयाबी अवश्य हासिल हो सकती है। आज अगर मेहनत करेंगे तो आने वाला भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने कहा कि पहले गुरुकुलों में शिक्षा दी जाती थी। यहां तक भगवान कृष्ण को भी शिक्षा ग्रहण करने के लिए गुरुकुल आश्रम जाना पड़ा था। उन्होंने छात्रों को मोबाइल से दूर रहने की भी सलाह दी। देवकी दीवान ने कहा कि छात्रों की शिक्षा गुरुओं के सानिध्य में प्राप्त होती है। गुरु का सम्मान से ही शिष्य को ऊंचा स्थान प्राप्त होता है। उन्होंने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने की सलाह दी। समारोह को पूर्व प्राचार्य गुलाब सिंह तोमर एवं यु एस पटेल ने भी संबोधित किया तथा स्कूल में मूलभूत सुविधा की ओर अतिथियों का ध्यान आकृष्ट करया। गुलाब सिंह तोमर ने स्कूल परिसर में एक रंगमंच बनवाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को निशुल्क का पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया तथा कक्षा नवमी एवं दसवीं में प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल करने वाली छात्रा पूजा साहू, पूजा सिदार छाया वैष्णव एवं सेत कुमारी को सम्मानित किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मनमोहक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में स्कूल परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता चंद्रकांत चौरसिया ने एवं आभार व्यक्त लंबर सरपंच एवं एसएमडीसी अध्यक्ष मदनलाल चौरसिया ने की। इस अवसर पर कमलेश चौरसिया, अंगद साहू, जागेश्वर चंद्रा, उत्तर कुमार निषाद, मनबोध मिरी, सुरोति लकड़ा, श्यामसुंदर चौधरी, नेहरू पालेश्वर, छेड़ू जायसवाल, रामेश्वर सिदार, उदराज पालेश्वर दिगंबर जायसवाल, गौरी शंकर पटेल, भोजराज साहू, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन बसंत, व्याख्याता आर के पटेल, कमलेश साहू, प्रमोद भोई, सलीम खान, प्रधान पाठक समारुलाल चौहान, समन्वयक संतलाल पटेल, श्याम कुमार भोई, गिरीश पाढ़ी, रघुराम पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षा गण एवं छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



