महासमुंदसरायपाली
Trending

विश्व सफाई दिवस पर स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम नगर के अनेक स्थानों पर साफ-सफाई

महासमुंद/सरायपाली : जिस तरह दिन-प्रतिदिन शहरों में गन्दगी अपनी पांव पसार रही है, यहीं हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब प्रत्येक लोगों को कोई न कोई बिमारी घेर लेंगी। स्वच्छता के लिए सभी नागरिकों को जागरूक होना पड़ेगा, अपने आस-पास स्थानों की स्वच्छ रखने के लिए हम सभी नैतिक जिम्मेदारियां लेनी चाहिए, सफाई अभियान प्रत्येक दिन प्रत्येक व्यक्ति को आधा घंटा दिनचर्या का हिस्सा बना लेना चाहिए। विश्व सफाई दिवस पर नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वच्छता मामले में सरायपाली बाकि शहरों के अपेक्षा काफी ठीक है, बता दें कि विश्व सफाई दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत महासमुंद जिले के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं स्वच्छता अभियान के जिला सयोजक चंद्रकुमार पटेल जी के नितृत्व में भाजपा मंडल सरायपाली में अटल परिसर और घंटेश्वरी मंदिर के सामने में स्वछता अभियान चलाया गया, आस-पास फैलें गंदगी को साफ-सफाई किया गया एवं शहीद ललित बुडेक चौक, पतेरापाली में भी स्वच्छता किया गया। इस मौके पर चन्द्र कुमार पटेल, हेमंत प्रधान उपाध्यक्ष, जय प्रकाश यादव पूर्व पार्षद, तिलक प्रसाद साहू भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी, मनोज दास, एवं समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता, विदित धनानिया भाजपा नेता, किशन जयसवाल भाजपा कार्यकर्ता, शिवा जयसवाल, मनोज आदित्य एवं अन्य समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए, इसी यह सफाई कार्यक्रम अनेक दिनों तक चलेगा, नगर के अलग-अलग स्थानों को चिन्हांकित किया गया है, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष रहें चन्द कुमार पटेल अपने कार्यकाल में सरायपाली नगर को स्वच्छता के माध्यम में प्रदेशस्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था। चन्द कुमार पटेल के इस टीम में स्वच्छ सरायपाली, सुन्दर सरायपाली का सपना देखा है जिसे साकार करने के लिए अपनी हर संभव भूमिका सुनिश्चित करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING