महासमुंदसरायपाली
Trending

एडिशनल एस पी हरीश यादव को एस पी रैंक पर पदोन्नत होने पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने बधाई दी

महासमुंद/सरायपाली : सक्ती अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  हरीश यादव को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एस पी रैंक में पदोन्नत किए जाने पर यादव समाज में खुशी का माहौल देखने को मिला l 28 नवम्बर 2025 को गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में 13 वें क्रमांक पर शामिल करते हुए हरीश यादव को पदोन्नत किया गया है l जैसे ही उनके एस पी रैंक पर पदोन्नति की सूचना सक्ती जिले में पहुंची | जनप्रतिनिधियों, सामाजिक व्यापारिक संस्था और नगर संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं और नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साह पूर्वक उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया | एडिशनल एसपी के रूप में सक्ती जिले में अपनी सेवाएं दे रहे हैं| हरीश यादव अपनी कुशल पुलिसिंग, संयमित व्यवहार ,संवेदनशील कार्यशैली और जनता से जुड़ाव के लिए जाने जाते रहे हैं उनके नेतृत्व में जिले में पुलिस -जनता संबंध मजबूत हुए |शिकायतों को त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया गया और कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने प्रशासनिक कुशलता का परिचय दिया| इन्हीं गुणों के कारण सक्ती जिले के लोगों ने उनके प्रमोशन को अपनी उपलब्धि जैसा महसूस किया |पदोन्नति की जानकारियां मिलते ही नगर के सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने मिठाइयां बांटकर, पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया| लोग बड़ी संख्या में उनसे मिलने पहुंचे और बधाईयों का ताता लगा रहा| पुलिस अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हरीश यादव को शुभकामनाएं प्रेषित की है| सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि उनकी पदोन्नति केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि यादव समाज के लिए गर्व का विषय है| जनप्रतिनिधियों का कहना था कि हरीश यादव ने अपने शांत स्वभाव जनता से जुड़े रहने की कार्यशैली और निष्पक्ष निर्णय क्षमता से जिले में एक अलग पहचान बनाई है| कई अवसरों पर उन्होंने ऐसी पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत किया जिसने लोगों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया और कानून व्यवस्था की स्थिति संभालने से लेकर जन समस्याओं को समझते हुए त्वरित कार्यवाही करने तक उनके कार्यो ने जनता के करीब ला दिया| आम नागरिकों ने भी बताया कि यादव जी से किसी भी समस्या को लेकर मिलना आसान था और वह हर मुद्दे को गंभीरता से लेते थे| सक्ती नगर में एसपी रैंक पर पदोन्नति की इस उपलब्धि को लोगों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सेलिब्रेट किया| कई संस्थाओं ने सक्ती जिले के लिए गौरव का क्षण बताया और उम्मीद जताई कि आगे भी श्री यादव अपनी लगन, कर्तव्यनिष्ठा, और समर्पण भाव से प्रदेश पुलिस प्रशासन को नई दिशा देंगे| जब से पदोन्नति हुआ है तब से बधाईयों का दौर चलता रहा है और हर वर्ग के लोगों ने यह संदेश दिया कि श्री हरीश यादव जैसे अधिकारी व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव के प्रतीक हैं|

बधाई देने वालों मे संरक्षक सर्व  मनोरथ लाल यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव इंजीनियर एस डी यादव, प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव ,नरेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़, सक्ति जिला संरक्षक गोकुल यादव, गोविंद यादव, दिलचंद यादव ,देवेंद्र यादव लाला, राहुल यादव, महारथी यादव, दीपक यादव, बिलासपुर जिला संरक्षक जितेंद्र कुमार यादव टिकारी मस्तूरी, जिला संरक्षक रामनारायण पुजारी यादव, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला धनेश यादव मीडिया प्रभारी, रामनाथ यादव, दिनेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव राजू ,तुषार यादव मयंक यादव , ईशान यादव, कोमल यादव, अंबर यादव, गणेश यादव, प्रेम साय यादव ,पींगे लाल यादव, मुकेश यादव, ललित किशोर यादव ,योगेश यादव, बाला प्रसाद यादव, पदमन यादव ,छतर सिंह यादव ,राजाराम यादव, विनोद यादव आदि सामाजिक जनों ने प्रदेश भर से बधाई दी|

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING