सरायपाली

शासकीय प्राथमिक शाला रिसेकेला एवं मोहनमुंडा में नेवता भोज का आयोजन

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला रिसेकेला में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजन किया गया। स्कूल के सभी बच्चे मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल माला व दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती पूजन किया गया। श्रीफल एवं पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही नेता जी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती मनाए। भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को अक्षुण बनाने में शाला के शिक्षकों बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।बच्चे काफी उत्साह एवं उमंग के साथ पूजा अर्चना कर मां से आशीर्वाद लिए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद्मावती डड़सेना के द्वारा नेवता भोज में बूंदी व प्रसाद बच्चों में बांटे। बच्चे भी घर से श्रीफल पुष्प एवं प्रसाद सरस्वती जी को अर्पित किए। बच्चों में काफी उत्साह देखा गया । इस तरह आज शासकीय प्राथमिक शाला रिसेकेला में पूजा अर्चना कर धूम धाम से बसंत पंचमी मनाया गया।

इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला मोहनमुंडा में ग्राम पंचायत मोहनमुंडा के सरपंच आदरणीय श्री नेपाल चंद्र सिदार द्वारा अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर सभी बच्चों को नेवता भोज दिया गया। जिसमें खीर पुड़ी, पापड़ शामिल था। शाला परिवार मोहनमुंडा की ओर से सिदार जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं एवं हमारे बच्चों को नेवता भोज देकर अपने खुशी में शामिल करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING