सरस्वती शिशु मंदिर सांकरा में मातृ सम्मेलन व वार्षिकोत्सव संपन्न, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि रूप में हुए शामिल
बच्चे देश का भविष्य, माँ पहली गुरु, सांकरा वार्षिकोत्सव में बोले बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

बसना/सांकरा : बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांकरा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में ‘मातृ सम्मेलन एवं वार्षिक उत्सव’ का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. अग्रवाल द्वारा माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
अपने उद्बोधन की शुरुआत में मातृ शक्ति का नमन करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि एक बच्चे के जीवन में माँ पहली गुरु होती है। राष्ट्र निर्माण और समाज को संस्कारित करने में मातृ शक्ति की भूमिका सर्वोपरि है। यदि माताएं शिक्षित और जागरूक होंगी, तभी हम एक सभ्य और सशक्त पीढ़ी का निर्माण कर पाएंगे। आज के इस सम्मेलन में उमड़ी माताओं की उपस्थिति यह दर्शाती है कि सांकरा क्षेत्र अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कितना गंभीर है।
छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए विधायक जी ने कहा कि इन नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। ग्रामीण अंचल के बच्चों में असीम प्रतिभा छिपी है, बस उसे सही मंच और अवसर देने की आवश्यकता है। इन प्रस्तुतियों में हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति और गौरवशाली भारतीय परंपरा की झलक स्पष्ट दिखाई देती है, जो यह सिद्ध करती है कि सरस्वती शिशु मंदिर न केवल शिक्षा, बल्कि संस्कारों का भी केंद्र है।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने वार्षिक उत्सव की भव्यता की प्रशंसा की और कहा कि वार्षिकोत्सव के इस भव्य समारोह ने सचमुच मेरा मन मोह लिया है। विद्यार्थियों से मैं बस यही कहना चाहता हूँ कि आप लक्ष्य ऊंचा रखें और कड़ी मेहनत करें। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ शिक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। आप ही इस देश के भविष्य हैं और आपकी सफलता ही क्षेत्र का गौरव बढ़ाएगी।
इस अवसर पर पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे,पिथौरा नगर पंचायत उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता सतपाल सिंह छाबड़ा, सांकरा मंडल अध्यक्ष हलधर साहू,जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल अम्बु ,महामंत्री झाडूराम परमार, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा,अध्यक्ष सांकरा सोसायटी प्रहलाद पटेल,अध्यक्ष सपोस सोसायटी निरंजन यादव,जमीन दाता सुरजाबाई जगन्नाथ ध्रुव,अध्यक्ष युवा मोर्चा गोविंद साहू,पूर्व सरपंच मेमबाई नेताम,प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय माध्यमिक विद्यालय सांकरा दीपक देवांगन,पूर्व सरपंच गजेंद्र चौधरी,कार्यकर्ता सुशील प्रधान,शिशु मंदिर प्रधानाचार्य नरेश साहू , विधायक निज सचिव नरेंद्र बोरे,अभय दुबे,अशोक साहू,योगेश प्रधान,कार्यालय प्रभारी सांकरा कमल साहू,मंच संचालन आचार्या रुक्मिणी भोई,संयोजक गोकुलानंद प्रधान,महामंत्री महिला मोर्चा मंजू यादव ,सदस्यगण,पालकगण, विद्यार्थीगण,माता बहिनें सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।




