सरायपाली

JB हॉस्पिटल में किडनी स्टोन के मरीजों के लिए 25-26 जून को निःशुल्क ऑपरेशन कैंप का आयोजन, यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनुराग यादव रहेंगे उपलब्ध

सरायपाली : किडनी स्टोन जैसी गंभीर समस्या से पीड़ित मरीजों के लिए जेबी हॉस्पिटल, सरायपाली द्वारा 25 एवं 26 जून 2026 को दो दिवसीय निःशुल्क ऑपरेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में मरीजों को मुफ्त जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कैंप में यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनुराग यादव (MBBS, MS – जनरल सर्जरी, MCh – यूरोलॉजी) द्वारा किडनी स्टोन से संबंधित रोगों की जांच एवं उपचार किया जाएगा। अस्पताल में आधुनिक दूरबीन (लेजर) तकनीक के माध्यम से किडनी स्टोन का उपचार किया जाएगा, जिससे मरीजों को कम दर्द और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

विशेषज्ञों के अनुसार, पेशाब में जलन या दर्द, पेशाब में खून आना, कमर अथवा पेट में तेज दर्द, बार-बार कम मात्रा में पेशाब आना तथा उल्टी या मितली जैसे लक्षण किडनी स्टोन के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर समय रहते जांच एवं उपचार कराना आवश्यक है।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष शिविर का लाभ उठाकर समय पर जांच एवं उपचार कराएं। इच्छुक मरीज अस्पताल में संपर्क कर पूर्व पंजीयन करा सकते हैं।

संपर्क:
JB हॉस्पिटल, गीता भवन के पीछे, मेन रोड, सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
मो.: 8120226666, 7773000720

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING