सरायपाली

राष्ट्र की छवि धूमिल करने का प्रयास निंदनीय, हिंदुस्तान के सम्मान से ऊपर कुछ भी नहीं – प्रखर अग्रवाल

सरायपाली : वैश्विक स्तर पर आयोजित ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान कथित रूप से कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए कृत्यों के विरोध में आज रायपुर में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव किया गया। यह प्रदेशव्यापी आंदोलन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। महासमुंद जिले से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल भी सरायपाली क्षेत्र के अपने युवा साथियों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रखर अग्रवाल ने कहा कि विश्व पटल पर भारत की छवि को धूमिल करने का कोई भी प्रयास अत्यंत निंदनीय है। हिंदुस्तान के सम्मान से ऊपर हमारे लिए कुछ भी नहीं है। कांग्रेस द्वारा जिस प्रकार अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने का कार्य किया गया, वह उनकी सोच और मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस की नीति और नीयत कभी भी देशहित में नहीं रही है।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश और देश की जनता को केवल एक संसाधन के रूप में देखा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव मैदान में खड़ा रहेगा। यदि कोई भी ताकत भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास करेगी तो उसका लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा,उन्होंने कहा।विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेतृत्व से देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि राष्ट्र की गरिमा और सम्मान की रक्षा का संकल्प है। युवा मोर्चा ने भविष्य में भी ऐसे किसी भी कृत्य के विरुद्ध व्यापक जनआंदोलन की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING