
सरायपाली(चिवराकुटा)। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुट्टा में अब एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी की सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध कराई जा रही है। आधुनिक मशीन एवं अनुभवी विशेषज्ञ की सहायता से पाचन तंत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच की सुविधा यहां मिल सकेगी।
अस्पताल के अनुसार एंडोस्कोपी के माध्यम से भोजन नली, पेट और छोटी आंत के शुरुआती हिस्से की जांच की जाती है, जबकि कोलोनोस्कोपी द्वारा बड़ी आंत (कोलन) एवं मलाशय (रेक्टम) की जांच की जाती है।

लंबे समय से पेट दर्द या पेट में भारीपन, बार-बार एसिडिटी, गैस या सीने में जलन, निगलने में परेशानी, लगातार कब्ज या बार-बार दस्त तथा मल में खून आने जैसी समस्याओं में चिकित्सकीय सलाह के बाद इन जांचों की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके अलावा अचानक वजन कम होना, एनीमिया का कारण स्पष्ट न होना, परिवार में आंतों के कैंसर का इतिहास तथा 45 वर्ष से अधिक आयु में कोलोरेक्टल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए भी चिकित्सकीय परामर्श लिया जा सकता है।
अस्पताल में जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. जे.पी. बर्मन द्वारा एंडोस्कोपी एवं कोलोनोस्कोपी संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अनुभवी विशेषज्ञ एवं आधुनिक मशीन के माध्यम से जांच की सुविधा के साथ रिपोर्ट उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।
नवजीवन मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चिवराकुट्टा, सिंघोड़ा, सरायपाली (छ.ग.) में यह सुविधा उपलब्ध है।
संपर्क: 87709 03234, 94241 84383




