
सरायपाली। चिवराकुटा स्थित नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में लोगों को मूत्र एवं गुर्दे से संबंधित बीमारियों के उपचार और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार यूरोलॉजी कैंप आयोजित किया जाएगा।
अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कैंप का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। कैंप में मूत्र संबंधी संक्रमण (UTI), प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं, किडनी स्टोन, बार-बार पेशाब आना अथवा रुक-रुककर पेशाब आना, पेशाब में जलन, खून आना एवं दर्द जैसी समस्याओं को लेकर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहेगा।

इसके अलावा पुरुष यौन एवं मूत्र स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के लिए परामर्श तथा USG एवं आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराए जाने की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने दी है।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि समय रहते मूत्र एवं गुर्दे से जुड़ी समस्याओं की जांच और चिकित्सकीय सलाह लेना स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। कैंप का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सुविधा एवं एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई है। अस्पताल का संपर्क नंबर 9244284383 जारी किया गया है।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से यूरोलॉजी से संबंधित किसी भी समस्या के लिए कैंप में चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।
नवजीवन मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल चिवराकुटा(सिंघोड़), तहसील सरायपाली, जिला – महासमुंद (छत्तीसगढ़)




