सिंघोड़ा

सिंघोड़ा पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से 22 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ अफीम पोस्त डोडा जब्त

सरायपाली। थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा कल20 अक्टूबर को एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ अफीम पोस्त डोडा जब्त किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक गेरूआ रंग की महिन्द्रा ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बेरियर के कुछ आगे सड़क के किनारे खड़ी है। सूचना पर सिंघोड़ा थाना प्रभारी महेश साहू व पुलिस टीम तथा सायबर सेल की संयुक्त टीम ने जाकर देखा तो ट्रक क्रमांक आर जे 04 जी सी 5944 सड़क के किनारे थी, जिसके केबिन में कोई व्यक्ति नहीं था। आसपास चालक एवं वाहन मालिक की पतासाजी करने पर कोई नहीं दिखा। पुलिस द्वारा उक्त वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें मुर्रा बोरियों के नीचे छुपाकर रखे 140 नग प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ प्रत्येक बोरी में 16, 16 किलोग्राम कुल 2240 किलोग्राम कीमत 22 लाख 40 हजार का नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ अफीम पोस्त (डोंडा) पाया गया। पुलिस ने मौके पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत सम्पूर्ण कार्यवाही करते हुए उक्त डोडा को जब्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING