महासमुंदसरायपाली

यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप में सरायपाली महाविद्यालय के विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सहभागिता

महासमुंद/सरायपाली :  स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय, सरायपाली के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस ट्रेनिंग कैंप, महासमुंद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या भोई के निर्देशन एवं डॉ. आर. एस. पटेल विभागाध्यक्ष इतिहास एवं यूथ रेडक्रास सोसायटी प्रभारी के मार्गदर्शन में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी इकाई के विद्यार्थियों ने 10 से 12 नवंबर तक अंबेडकर मंगल भवन, संजय कानन पार्क, महासमुंद में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।

इस कैंप का मुख्य उद्देश्य “प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा एवं मानवता को जीवित रखना” विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएँ एवं गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महाविद्यालय की ओर से परीक्षित पटेल (एम.कॉम.), रितिक साहू (बी.कॉम.), प्रभात सिंह सिदार, उमेश कुमार कैवर्त, मनीष दीप (एम.ए. हिंदी), राहुल पटेल, नीलेंद्र चौहान (बी.एससी. बायो), निखिल टिकुलिया एवं देव आदित्य (बी.एससी. मैथ्स) ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्रभात सिंह सिदार ने एकल नृत्य प्रतियोगिता में द्वितीय एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या भोई एवं मुख्य लिपिक गजपति पटेल , अनिल कुमार एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING