महासमुंदसरायपाली

शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली एवं प्राथ.उच्च प्राथ. शाला भुथिया में बाल दिवस पर नेवता भोज

महासमुंद/सरायपाली : शासन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल एवं बीआरसीसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में नेवता भोज का आयोजन किया गया। गांव के मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संजुला चौहान एवं उनके परिवार के द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में बिजातीपाली स्कूल के बच्चों नेवता भोज दिया गया।छोटे बच्चों के साथ लगाव,और अपने बचपन के नटखट दिनों को याद करते हुए बाल दिवस पर नेवता भोज में दाल ,चावल, टमाटर की सब्जी, फूटू (मशरूम)सलाद और पापड़ दिया गया। बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया,बच्चे बहुत प्रसन्न हो गए। विद्यालय के प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल ने कहा ,की न्योता भोज का यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है, इस प्रकार के कार्यक्रम से शाला और समुदाय में आपसी सहयोग और भावनात्मक विकास ,में वृद्धि के साथ आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करती है। शाला परिवार ने नेवता भोज के लिए मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संजुला चौहान और उनके परिवार को आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में शाला के शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर, रसोईया सुहावन बाई, कमला बाई, पुतलीचौहन, नीला मानिकपुरी, सुशीला चौहान की उपस्थिति रही। इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला भुथिया में नेवता भोज का आयोजन किया गया। शिक्षक सुबोध धराई द्वारा अपनी सुपुत्री बिंदिया धराई के जन्मदिन के शुभ अवसर पर केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।नेवता भोज में चावल, दाल ,पनीर सब्जी,चटनी, पापड़ दिया गया। कार्यक्रम में शिक्षक,शिक्षिका एवं बच्चे उपस्थित थे। शाला परिवार द्वारा जन्मदिन की बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING