सरायपाली

शासकीय प्राथमिक शाला दर्राभाठा में विदाई समारोह

सरायपाली : प्राथमिक शाला दर्राभाठा में कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह बड़े ही गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदना से किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को उल्लासमय बना दिया। बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता पाठ के माध्यम से अपने विद्यालयीन जीवन की स्मृतियों को जीवंत कर दिया, जिसे उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक हृदयराम साव ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में मन लगाकर परिश्रम करने, अनुशासन एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने तथा अपने माता-पिता व गुरुओं का सम्मान करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर प्राप्त शिक्षा ही आगे के उज्ज्वल भविष्य की नींव होती है और विद्यालय सदैव अपने विद्यार्थियों की प्रगति पर गर्व करता है।

कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक शिक्षक जयंत बारीक द्वारा किया गया। उनके प्रभावी संचालन ने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाए रखा।

विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफलता के लिए शुभाशीष दिया। । समारोह के अंत में विद्यार्थियों को कापी,कंपास,पेन भेंट किए गए। कार्यक्रम उपरांत सभी विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने आत्मीयता के साथ सहभागिता की।

विद्यालय परिवार ने विदा हो रहे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा में सफलता तथा जीवन में निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING