महासमुंदसरायपाली

विकासखंड सरायपाली में उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया गया

महासमुंद/सरायपाली : ‘उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित महापरीक्षा में आदर्श उल्लास केंद्र शा.क. प्रा.शा.पैकिन, वीरेंद्र नगर सरायपाली, दीवानपाली, कोडा़डीपा का निरीक्षण विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी. सी.पटेल, विकासखंड स्रोत समन्वयक डी. एन. नायक, संकुल प्राचार्य सुशील कुमार पटेल, संकुल समन्वयक बी. सी. साहू,प्रधान पाठक ज्योति प्रधान, सहायक शिक्षक विद्याचरण भोई, सचिव जवाहर लाल साहू,व्ही. टी.गायत्री चौहान एवं मुस्कान चौहान उपस्थित रहे।

इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला महलपारा में उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कुल 9 परीक्षार्थियों में से सभी के सभी 9 परीक्षार्थी शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद प्रतिनिधि देवराज चौहान का भी विशेष सहयोग रहा। शाला परिवार प्रधान पाठक श्रीमती सुषमा मांझी एवं सहायक शिक्षक द्वारिका चौहान की तरफ से सभी परीक्षार्थियों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई। उक्त परीक्षा के दौरान सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान एवं संकुल समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान द्वारा निरीक्षण किया गया एवं सभी परीक्षार्थियों को उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बतलाया गया। विकासखंड के बेहरापाली, छिर्रापाली,पोटापारा, आंवलाचक्का, कोडाडीपा,बांजीबहाल, छुईपाली, बागद्वारी, बेलटिकरी, घुचापाली,परेवापाली,बाराडोली, पाटसेन्द्री, कोकड़ी, डूमरपाली,बोंदा, नवापाली, गिरसा,मोहदा, नवरंगपुर,बालासी, पतेरापाली, बानीगिरोला, बोदापाली चकरदा, अमलडीह, अंतरझोला, बलौदा, कलीदरहा केदुवां, बिजातीपाली, बोदापाली,कोसमपाली,रिसेकेला, पलसापाली, बिलाईगढ़, साल्हेपाली, देवलभाठा, जलगढ़, केना, खैरझिटकी, भीखापाली, केन्दुढा़र,कनकेवा, मोखापुटका, बरिहापाली,कौहाकुडा़, प्रेतनडीह, दर्रीपाली,डोंगरीपाली, जोगीदादर, रक्शा, तिहारीपाली, भगत सराईपाली, कोदोपाली, पतेरापाली, गौरबहाली, कस्तूराबहाल,मल्दामाल, पड़कीपाली,सहाजपानी, समदरहा,सरगुनाभाठा, बैतारी, चट्टीगिरोला, ईच्छापुर,माधोपाली, शास्त्रीनगर,झिलमिला, बिरकोल, दर्राभाठा, कंवरपाली, पलसापाली,पेलागढ़, कसडोल, खपरीडीह, किसड़ी,सराईपतेरा, सुदर्शनडीपा, छिंदपाली, दामोदरहा,लिमगांव,लाखनपाली, लुकापारा,पझरापाली,बेल्डीह पठार, भालूकोना, जाटाकन्हार, बस्ती सरायपाली,महलपारा,वीरेंद्र नगर,कन्या सरायपाली, मुड़पहार, भूथिया, कलेंडा(तोरे.) खैरमाल,दीवानपाली,रिमजी, सिंघोड़ा, पलसाभाडी, छिबर्रा, चिवराकुटा, डोंगरक्शा, घाटकछार,माकरमुता, रेहटीखोल, कनपला, खोखेपुर, सिरबोड़ा, टिभुपाली,भोथलडीह, केसराटाल, खम्हारपाली, सिंगारपुर ,आकाशखार, बनहरडीह, पैकिन,पुटका, जगलबेडा़, कुण्डापाली, राजाडीह, डुडुमचुवां, मोहनमुंडा,रायपानी,सरायपाली, तोषगांव, लमकेनी,गंधेलडीपा,जोगीडीपा, मुंधा, खरनियाबहाल, टेमरी,सुकडा़,जामपाली, गेर्रा, बनोभाटा,अर्तुण्डा, चंडीभोना,सपवाडीपा, नवागढ़, जलपुर, बोडेसरा, डंगनिया,नुनपानी को केंद्र बनाया गया। जिला परियोजना साक्षरता मिशन महासमुंद द्वारा विकासखंड सरायपाली को कुल 1898 का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें उपस्थित 1817 और अनुपस्थित 81 परीक्षार्थी रहे। कार्यक्रम को ब्लॉक नोडल जगदीश नेताम, केंद्राध्यक्ष, प्रधान पाठक एवं स्वयंसेवी शिक्षकों के सहयोग से उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा महाभियान को सफल बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING