सरायपाली

चिवराकुटा शासकीय उच्च प्राथमिक शाला में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सरायपाली (चिवराकुटा) । शासकीय उच्च प्राथमिक शाला चिवराकुटा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत चिवराकुटा की सरपंच मेघा आकाश गुप्ता उपस्थित रहीं। वहीं संकुल समन्वयक कृष्णचंद्र पटेल की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों एवं शाला परिवार की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों को देश की स्वतंत्रता और उसके लिए किए गए बलिदानों से परिचित कराया गया।

इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठजन, ग्रामवासी, रसोईया, सफाई कर्मचारी सहित शाला परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानपाठक भोजकुमारी निर्मलकर के साथ शिक्षकगण अजय कुमार आर्य, सरिता बारीक एवं जयभारत नाग मौजूद रहे।

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल बना रहा। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING